फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौथी बार स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। चोरों ने स्कूल के कमरों के ताले तोड़कर सामान व जरूरी दस्तावेज ले गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बढ़ेपुरा गांव में प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की रात चोरों ने चार कमरों के ताले तोड़ दिए। यहां रखे हुए जरूरी दस्तावेज, रजिस्टर के अलावा एलसीडी, मोटर, अन्य बर्तन, गैस सिलिंडर, खेलकूद का सामान व खिलौने आदि समेट कर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे प्रधानाध्यापक हेमराज गंगवार ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। थाना इंचार्ज सुधीर कुमार ने शिकायती पत्र मिलने से इन्कार किया है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में चौथी बार चोरी हुई है। इससे पहले भी ले जाए गए सामान का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें