फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्करी में सास बहू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। तंगहाली से जूझ रहा मिलक मझारा के हरप्रसाद का परिवार अफीम तस्करी करके चार साल में ही करोड़पति बन गया। इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसकी पत्नी पार्वती और पुत्रवधू सोमवती को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई है। मगर दोनों के पति पुलिस के हाथ नहीं आए। बताया जाता है कि घर में रखी कुछ अफीम भी वे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने एसपी देहात को सूचना दी कि मिलक मझारा में रहने वाला हर प्रसाद कुछ साल में ही काफी अमीर हो गया है। उसने गांव के आसपास करोड़ों रुपये की जमीन भी खरीदी है। इस पर पुलिस ने हरप्रसाद के घर दबिश देकर उसकी पत्नी पार्वती और उसके लड़के अवधेश की पत्नी सोमवती को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक किलो अफीम भी बरामद हुई। इसकी वे सप्लाई करने जाने की तैयारी कर रही थीं। मगर उनके पति पुलिस के हाथ नहीं आए। सास-बहू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली तो वहां से 26 बैनामे बरामद हुए। इन बैनामों में वर्ष 2016 से 2020 के बीच करीब 40 बीघा जमीन खरीदने के सबूत मिले हैं। इस जमीन की कीमत दो करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
भाजपा लिखी कार से चलता था तस्कर
पुलिस को हरप्रसाद की कार भी उसके घर के बाहर खड़ी मिली। उस पर भाजपा लिखा हुआ है। लोगों ने बताया कि वह खुद को भाजपा नेता बताकर लोगों पर रौब गांठता था। इसके अलावा उसने गांव में नया मकान बनवाया है। ट्रैक्टर और बाइक भी खरीदी है।
विज्ञापन

कुछ और नये रईस पुलिस के निशाने पर
एसपी देहात ने बताया कि कुछ ही समय में रईस होने वाले कुछ अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। जल्दी ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस तरह की जानकारी हो तो उन्हें गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें