फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रस्सी के सहारे घर में घुसे हथियारबंद बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर की लूट

Mon, 11 Dec 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पीड़ित महिला का पति दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। उसका आरोप है कि रविवार रात चार बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। वहीं थाना पुलिस घटना का संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन
रस्सी के सहारे चढ़े थे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में रविवार रात हथियारबंद बदमाश रस्सी के सहारे छत पर चढ़कर मकान में घुस गए और परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने  महिला एवं उसके बेटे जाग गए, तभी बदमाशों ने महिला और उसके बेटे को पीटा। कनपटी पर तमंचा रखकर घर से 30 हजार रुपये की नगदी सहित लाखों के जेवरात लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो मोहल्लेवाले जागे और मौके पर जाकर बंधक परिवार को मुक्त कराया। सूचना पर रात में ही पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


फरीदपुर के लाइनपार पढ़ेरा रोड मोहल्ला सुखदेवपुर निवासी मंजू का पति सुखपाल जेल में है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती है। रविवार रात करीब एक बजे बदमाश मकान की छत पर पिलर में लगी सरियों में रस्सी फंसाकर उसके जरिए घर में घुस गए। उस वक्त महिला अपने बच्चों सहित बरामदे में सो रही थी।

विरोध करने पर बदमाशों ने पीटा 
बदमाश कमरे में घुसकर चोरी करने लगे, तभी महिला के बेटे की आंख खुली और वह बदमाशों को देखकर चीख पड़ा। इससे महिला व उसके अन्य बच्चे भी जाग गए। बदमाशों ने विरोध करने पर उनको पीटा और कनपटी पर तमंचा रखकर उन्हें बंधक बनाकर डाल दिया। बदमाशों से हाथापाई में महिला की सारी चूड़ी टूट कर जमीन पर बिखर गई। उसके बेटे के भी कपड़े फट गए।
विज्ञापन


विज्ञापन

बदमाश घर में रखे 30 हजार रुपये नगद व लाखों के सोने के आभूषण लूट ले गए। शोर सुनकर जागे मोहल्ले वालों ने बंधक परिवार को खोला और पुलिस को सूचना दी। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में घुसे चार बदमाश थे। उन्होंने हाथो में दस्ताने पहन रखी थी। वारदात के बाद बदमाश हैंड ग्लव्स मकान के पीछे खेत में फेंक गए। 

इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक ने बताया कि घटना संदिग्ध है। महिला का पति दुष्कर्म के मुकदमे में जेल में है। मुकदमा लिखाने वाले लोगों पर ही महिला आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें