उत्तर प्रदेश के बरेली में यूपी के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने स्मार्ट सिटी योजना में 214 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम भी लगेगा।
उन्होंने कहा कि विकास सतत प्रकिया है। सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा स्वच्छता में बरेली अगले वर्ष टॉप टेन में शामिल हो इसकी उम्मीद है। इस मौके पर जनप्रतिनिधि और मेयर उमेश गौतम सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।