फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले ही सड़क बनाई अब फिर करने लगे खोदाई

विज्ञापन
नई बनाई सड़क भी खोद डाली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

जल निगम की मनमानी: कालीबाड़ी रोड पर अब सीवर के कनेक्शन देने के लिए की जा रही है खोदाई

बरेली। जल निगम की मनमानी ने शहर के लोगों की नाक में दम कर दिया है। श्यामगंज से बरेली कॉलेज तक सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदाई के बाद ऐसे ही छोड़ देने से लोगों को महीनों दिक्कतें झेलनी पड़ीं, जैसे-तैसे दो दिन पहले ही नए सिरे से सड़क बनाई गई थी लेकिन अब सीवर के कनेक्शन देने के लिए उस पर फिर जगह-जगह खोदाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

श्यामगंज चौराहे से बरेली कॉलेज तक सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क पर गहरी खोदाई की गई थी। सीवर लाइन डालने के बाद गड्ढों को मिट्टी से पाटकर छोड़ दिया गया। इसके बाद साल भर से ज्यादा समय तक लोग दिक्कतों का सामना करते रहे। शहर की कई और सड़कें भी इसी तरह खोदकर डाल दी गईं। पिछले दिनों कई जनप्रतिनिधियों ने यह मामला प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने उठाया जिसके बाद उन्होंने जल निगम के ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर कराने का आदेश दे दिया था।
प्रभारी मंत्री की सख्ती के बाद जल निगम ने ईसाईयों की पुलिया से बरेली कॉलेज की ओर आने वाली सड़क का निर्माण शुरू कराया। श्यामगंज से बरेली कॉलेज के बीच दो दिन पहले ही सड़क का निर्माण पूरा हुआ है। अब जल निगम ने घरों में सीवर के कनेक्शन देने के लिए सड़क किनारे गड्ढे खोद दिए हैं। इन गड्ढों को मिट्टी से पाटकर यूं ही छोड़ दिया जा रहा है लिहाजा आशंका पैदा हो गई है कि गड्ढों में पानी भरने के बाद सड़क फिर कटनी शुरू हो जाएगी। लोगों का कहना है कि सड़क खोदाई के बाद साल भर से ज्यादा समय तक ज्यों की त्यों पड़ी रही लेकिन सीवर कनेक्शन सड़क का निर्माण होने के बाद दिए जा रहे हैं।

बरेली कॉलेज के सामने पूरा नहीं हो सका काम

बरेली कॉलेज के सामने पुराने बस अड्डे की तरफ जाने वाली सड़क को करीब पंद्रह दिनों से बंद कर दिया गया है। यहां नाले का निर्माण चल रहा है जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है। नाले का निर्माण एक तरफ से न करके दो हिस्सों में बनाया जा रहा है जिसकी वजह से यहां चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। दोपहिया वाहनों को भी निकलने में मुश्किल हो रही है।

नगर निगम कार्यालय के सामने दोबारा खोदाई शुरू

नगर निगम कार्यालय के सामने सड़क पर सीवर लाइन बिछाने के लिए पिछले साल खोदाई की गई थी। इसके बाद यहां काम बंद कर दिया गया था। सड़क का निर्माण न किए जाने से यातायात भी शुरू नहीं किया गया था। अब मंगलवार से जल निगम ने यहां फिर सड़क पर खोदाई शुरू करा दी है। जल निगम एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि सड़क का निर्माण करने के लिए रोलिंग की जानी है। उसी के लिए खोदाई की जा रही है।

पटेल चौक और कंपनी बाग पर फिर जाम

पटेल चौक और कंपनी बाग चौराहे पर अब भी सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई जारी है। यहां खोदाई की वजह से जाम की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। तीन सौ बेड रोड, मालियों की पुलिया और विकास भवन रोड और प्रभा टॉकीज रोड के अलावा श्यामगंज में भी इसी कारण जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें