फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति दिवस : हाथरस कांड पर दो महीने बाद सपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे पर दुष्कर्म पीड़िता को दीप जलाकर दी श्रद्वांजलि
विज्ञापन

बरेली। हाथरस में दुष्कर्म पीड़ित युवती के शव को 30 सितंबर 2020 को जबरन जला दिए जाने का आरोप लगाते हुए सपा ने इस घटना को दो महीने बाद 30 नवंबर को पूरे प्रदेश में स्मृति दिवस के रूप में याद किया। सपा की जिला इकाई ने मंगलवार को सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे पर दीप जलाक र दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्वांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लूट, डकैती, हत्याएं और बलात्कार की घटनाओं पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। अपराधियों के साथ योगी सरकार भी मस्त है। 2022 में जनता इस गूंगी और बहरी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सत्येंद्र यादव,गौरव सक्सेना, गौरव जयसवाल, नूतन शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, भुवनेश यादव, राजेश अग्रवाल, रीना खान, दीप्ति पांडेय, साधना लोधी, अतुल पाराशरी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें