फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित वकील ने ऑफिस में बंधक बनाकर बच्ची से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के परिवार पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चीखने पर दबा दिया मुंह, मां-बाप को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार करके जेल भेजा
बरेली। खुद को वकील बताने वाला हजियापुर का तरुण कुर्मी उर्फ गोविंदा घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय बच्ची को पकड़कर अपने ऑफिस में ले गया। वहां मुंह दबाकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे उनकी 12 वर्षीय बेटी घर के बाहर अपने भाई-बहन के साथ खेल रही थी। उसी वक्त हजियापुर में रहने वाला तरुण कुर्मी उर्फ गोविंदा वहां पहुंचा। वह उनकी बेटी को पकड़कर अपने ऑफिस में ले गया और उसे ऑफिस में बंद करके अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर तरुण ने उनकी बेटी का मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर मां-बाप को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रात में बच्ची बुआ के घर पहुंची
आरोपी के धमकाने से बच्ची इस कदर डर गई कि वह अपने घर जाने के बजाय बुआ के यहां जा पहुंची। वहां उसने बुआ पूरी घटना की जानकारी दी तो उन्होंने बच्ची के पिता को फोन करके बताया। पिता जब वहां पहुंचे तो बच्ची उन्हें देखकर रोने लगी। किसी तरह उसे समझाकर वह थाना बारादरी पहुंचे और घटना की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके दबिश देकर रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। थाने में उसके बयान भी हो चुके हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खुद को वकील बताता है आरोपी पहले भी कर चुका है छेड़छाड़
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी तरुण कुर्मी उर्फ गोविंदा के एक सीमेंट व्यापारी का बेटा है और खुद को वकील बताता है। अगस्त, 2015 में उसने एक किशोरी से छेड़छाड़ की थी। तब पॉक्सो और छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। इसके अलावा उसके खिलाफ जानलेवा हमला और मारपीट के भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें