फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यमुक्त होने के बावजूद आवास नहीं छोड़ रहे स्वाथ्यकर्मी

विज्ञापन
300 बेड हास्पिटल।
विज्ञापन
बिजली, पानी का कनेक्शन कटवाया, सीएमओ ने दिवाली तक आवास खाली करने का दिया नोटिस
विज्ञापन

बरेली। कोविड की दूसरी लहर थमे करीब चार माह गुजर चुके हैं, लेकिन अब तक तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय में संविदा पर तैनात रहे स्वास्थ्यकर्मी कार्यमुक्त होने के बावजूद आवास खाली नहीं कर रहे हैं। नोटिस जारी होने पर भी आवास खाली न करने पर बिजली और पानी का कनेक्शन भी काट दिया गया है। सीएमओ ने दिवाली तक का समय देते हुए आवास खाली न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
पिछले साल कोरोना की पहली लहर थमने के बाद संविदा पर तैनात रहे स्टाफ को अक्तूबर में कार्यमुक्त कर दिया गया था। मगर मार्च, 2020 में दूसरी लहर शुरू होने पर संविदा कर्मचारियों को फिर से तैनाती दी गई और उन्हें परिसर में बने आवास आवंटित कर दिए गए। मई में कोरोना की दूसरी लहर थमी और जून में सभी को आवास खाली करने को कहा गया। नोटिस के बावजूद चिकित्सक, स्टाफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किसी ने भी आवास खाली नहीं किया है।
विज्ञापन

हैंडओवर नहीं हुई है बिल्डिंग, होगी रिकवरी
कोविड चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. पवन कपाही ने बताया कि तीन सौ बेड अस्पताल अभी स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है। लिहाजा, अवैध कब्जा करने वालों से रिकवरी भी कराई जाएगी। आवास के प्रकार के अनुसार सरकारी किराया दर वसूली जाएगी। इसके लिए सीएमओ को पत्र लिखा जा चुका है और डीएम से रिकवरी कराने को लिखा जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि आवास में रह रहे स्वास्थ्यकर्मी निजी अस्पतालों में भी कार्य कर रहे हैं मगर अवैध तरीके से सरकारी आवास पर कब्जा किए हैं।
विज्ञापन

इन लोगों का है आवासों पर कब्जा
चिकित्सकों में डॉ. रघुनंदन, डॉ. ओमप्रकाश कश्यप, डॉ. तसव्वुर, स्टाफ नर्स में दिव्या भारती, दीपाली, संतोषी दिग्गल, रीता सचान, ममता, दीक्षा, रीना पीटर, रितु, शालिनी मैसी, पूजा वोहरा, प्रीति गंगवार, बाबुओं में आरआर रिचर्ड, विनय कुमार मिश्रा, संजीव कुमार, पंकज मिश्रा, फार्मासिस्ट दुर्वेश कुमार, मेल स्टाफ नर्स वेष पाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें