जिला प्रभारी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में दिए निर्देश
बरेली। भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिला प्रभारी संतोष सिंह ने बैठक ली। जिला प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ के हर घर में जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। कहा, 29 अक्तूबर से कार्यकर्ता यह परिवार अभियान चलाएंगे।
जिला प्रभारी संतोष सिंह ने आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। बताया, 29 अक्तूबर से शुरू हो रहे पार्टी के सदस्यता अभियान का गृहमंत्री अमित शाह पूर्वाह्न 11: 30 बजे शुभारंभ करेंगे। इस दिन हर शक्ति केंद्र पर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। हर विधानसभा में 30 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 11 नवंबर से 13 नवंबर तक मंडल कार्यशाला का आयोजन होगा। 21 और 28 नवंबर को विशेष मतदाता अभियान दिवस पर प्रत्येक बूथ पर नए मतदाता बनाने का कार्य होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, दुर्विजय सिंह शाक्य, रजनीश पांडेय, पुरूषोत्तम टाटा, अंकित महेश्वरी, निर्भय गुर्जर, चंचल गंगवार, अभय चौहान, पंकज गंगवार, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
पन्ना प्रमुख सक्रियता दिखाएं, घर-घर पहुंचे
बरेली। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को आंवला जिला इकाई की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल और मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ विजय अभियान पर चर्चा की। पन्ना प्रमुखों से कहा कि सक्रियता दिखाएं और घर-घर पहुंचना शुरू कर दें। इस मौके पर फ रीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल, शिवप्रताप सिंह, संतोष शर्मा, रामनिवास मौर्य, सचिन माथुर, संजीव सक्सेना, राकेश पाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो