फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर ने एटीएस के दरोगा पर किया हमला, पिस्टल छीनने की कोशिश

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंखों पर दरोगा की बोलेरो की लाइट पड़ने से बौखला गया था कार में बैठा बिल्डर और उसके दोस्त
विज्ञापन

दरोगा ने कार की चाबी छीनी तो उसे छोड़कर भागे आरोपी, पुलिस ने सीज की कार
बरेली। एटीएस में तैनात दरोगा त्रिवेंद्र पाल सिंह के साथ बिल्डर और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश की। दरोगा ने कार की चाबी छीन ली तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। इज्जतनगर पुलिस ने कार सीज करके अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एटीएस की बरेली फील्ड यूनिट में तैनात दरोगा त्रिवेंद्र पाल सिंह इज्जतनगर के मोहल्ला कर्मचारीनगर में किराये पर रहते हैं। त्रिवेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे काम निपटाने के बाद वह बोलेरो से घर जा रहे थे। जब कर्मचारीनगर में अपनी गली के मोड़ पर पहुंचे तो वहां एक कार खड़ी थी। उसमें चार युवक बैठे थे। बोलेरो की लाइट कार में बैठे लोगों पर पड़ी तो वे भड़क गए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने विरोध किया तो चारों ने उन पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसी बीच उन्होंने आरोपियों की कार की चाबी निकाल ली और पुलिस को फोन करने लगे तो आरोपी कार छोड़कर भाग गए। त्रिवेंद्र की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। त्रिवेंद्र ने बताया कि हमला करने वाले आरोपियों में एक व्यक्ति इज्जतनगर क्षेत्र का बिल्डर है। बाकी उसके साथी थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें