फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मौलाना तौकीर रजा ने ‘इंडिया’ और एनडीए को घेरा, कहा- दोनों को वोट चाहिए, पर मुसलमानों से परहेज

Thu, 10 Aug 2023 11:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि देश के मौजूदा हालात बहुत नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। सियासी फायदे के लिए देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मुस्लिमों के मुद्दे पर ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस ) और एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) दोनों को घेरा है। उन्होंने कहा है कि दोनों को मुसलमानों के वोट चाहिए, लेकिन दोनों को मुसलमानों से परहेज है। यह बात मौलाना तौकीर ने अपने जारी एक बयान में कही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालात बहुत नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। सियासी फायदे के लिए देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है। एक तरफ एनडीए जो सत्ता में है और उसकी मुख्य पार्टी भाजपा की पसमांदा समाज के नाम पर मुसलमानों को अगड़े-पिछड़े में बांटने की मुहिम जारी है। दूसरी तरफ 26 दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को भी विश्वास है कि मुसलमान उन्हें वोट देने को मजबूर होगा। यदि बचे हुए दल भी तीसरा मोर्चा खड़ा कर लें तो उन्हें भी मुसलमानों के वोट चाहिए होंगे।

ये भी पढ़ें- बहेड़ी सबसे कमाऊ थाना: यहां तैनाती के लिए चढ़ता है नजराना, सांसद वरुण गांधी की चिट्ठी से उठे सवाल
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुसलमानों के वोट चाहिए तो दोनों धड़ों को तय करना होगा कि मुसलमानों के लिए उनके पास क्या मसौदा है। आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि इन दिनों पार्टी मुखिया दिल्ली में हैं, जहां दानिश्वरों, उलमा, खानकाहों, मुस्लिम नेताओं को साथ मंथन चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें