फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी सबसे कमाऊ थाना: यहां तैनाती के लिए चढ़ता है नजराना, सांसद वरुण गांधी की चिट्ठी से उठे सवाल

Thu, 10 Aug 2023 10:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी बहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध धंधों को लेकर मुखर हुए हैं। उन्होंने बहेड़ी में जुआ कराने, रेलवे लाइन के एक मोहल्ले से लेकर नगर की संकरी गलियों में सट्टे का कारोबार गुलजार होने का मुद्दा उठाया है। इससे पुलिस महकमे में खलबली मची है। 
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी ने बहेड़ी पुलिस पर उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर बसा मिश्रित आबादी वाला बहेड़ी कस्बा सांसद वरुण गांधी की चिट्ठी के बाद फिर चर्चा में है। दरअसल, सीमा क्षेत्र में होने की वजह से बहेड़ी बरेली जिले का सबसे कमाऊ थाना माना जाता है। फतेहगंज पश्चिमी के अलावा बहेड़ी की थानेदारी के लिए इंस्पेक्टर लालायित रहते हैं।

विज्ञापन


यहां अन्य पदों पर तैनाती भी पुलिसवालों की पसंद रहती है। इसकी बड़ी वजह घनी आबादी में होने वाले अवैध धंधे हैं। यहां कुछ खास इलाकों में घरों में ही पशुओं की कटान आम बात है। कस्बे से सटे खेतिहर इलाके में भी कटान के बाद तस्कर अवशेष फेंककर भाग जाते हैं। लाइन पार का इलाका जुआ के लिए चर्चित है। सट्टा भी कुछ खास इलाकों में खूब होता है। पुलिस ने हाल ही में दिखावे के लिए कार्रवाई भी की है। स्मैक की पुड़िया कुछ दुकानों पर आसानी से मुहैया हो जाती है।

ये भी पढ़ें- 'इस थाने में भ्रष्टाचार चरम पर': भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पुलिस पर उठाए सवाल, DGP को पत्र लिख जांच की मांग
विज्ञापन

 

क्षेत्र में अवैध धंधों को लेकर मुखर हुए सांसद

भाजपा सांसद वरुण गांधी बहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध धंधों को लेकर मुखर हुए हैं। उन्होंने बहेड़ी में जुआ कराने, रेलवे लाइन के एक मोहल्ले से लेकर नगर की संकरी गलियों में सट्टे का कारोबार गुलजार होने का मुद्दा उठाया है। युवा पीढ़ी के नशे के चंगुल में फंसकर जीवन बर्बाद करने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि घर-घर में होते अवैध कटान और नालियों में बहने वाले खून से इसकी तस्दीक होती है। इससे यह भी साफ होता है कि पुलिस की सरपरस्ती में सभी काले कारनामे चल रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से शुरू हुई पूछताछ 

पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र के सांसद वरुण गांधी लंबे समय से अपनी ही सरकार व शासन की कार्यप्रणाली की आलोचना करते आ रहे हैं। अभी तक सत्तापक्ष की पार्टी से जुड़े होने की वजह से चिट्ठी को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुफिया अमले ने भी इनपुट जुटाने शुरू कर दिए हैं। लखनऊ से पूछताछ के बाद स्थानीय स्तर पर भी अधिकारी सजग हुए हैं। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से मामले में जांच कराने को कहा है। आईजी ने बताया कि विभागीय स्तर पर गड़बड़ी के साक्ष्य मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें