अखिलेश और केजरीवाल पर निशाना
मौलाना ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि जो लोग राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोस रहे थे। आज वही लोग कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के आजू-बाजू में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी अगर उन राज्यों में अपने प्रत्याशी नहीं उतारती तो तीनों राज्य में कांग्रेस पार्टी की हुकूमत बन जाती। अब इन राज्यों में भाजपा की हुकूमत बनवाने के जिम्मेदार अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल हैं।
मौलाना ने आगे कहा कि अगर इंडिया गठबंधन इसी तरह मुस्लिम दलों और मुस्लिम चेहरों को जानबूझकर नजरअंदाज करता रहा तो उसे 2024 लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।