पीएम मोदी से की अपील
शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वो अरब क्षेत्र में अमन-शांति और फलस्तीन मसले का हल निकालने में अहम भूमिका निभाएं। गाजा में इंसानी हमदर्दी के नाते भारत ने सहायता की है और भविष्य में भी बड़ी सहायता करने की योजना बनाए हुए हैं।
मौलाना ने कहा कि इस बात पर हर उस इंसान को गैर करना होगा, जिसके सीने में इंसानियत और जमीर जिंदा है। गाजा में जिस तरह से खूनी खेल खेला गया, उसने हर इंसानी जमीर को झकझोर कर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, चीन और रूस अगर मुकम्मल जंग बंदी कराने पर उतर जाएं तो इस्राइल मजबूर होकर जंग बंदी करने पर तैयार हो जाएगा।