फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर लकड़ी से भरा ट्रक बना आग का गोला, चालक और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Fri, 05 Jan 2024 10:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर बाईपास पर बृहस्पतिवार रात लकड़ी से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह ट्रक रोका और क्लीनर के साथ कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।   
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में पचौमी स्थित बालाजी प्लाई फैक्टरी से लकड़ी लेकर उत्तराखंड के रामनगर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में चलता ट्रक आग का गोला बन गया। चालक और क्लीनर से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


फरीदपुर थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे रामनगर के लिए जा रहा था। फरीदपुर बाईपास पर ओवरब्रिज के पास ट्रक के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक चालक भोजीपुरा के डोरिया निवासी सलमान और जादोपुर निवासी क्लीनर अनीश बाबू ने कूदकर खुद को बचाया।

थोड़ी ही देर में आग ने पूरे ट्रक को आगोश में ले लिया। हाईवे पर धूं-धूं कर जलते ट्रक को देख राहगीर रुक गए। लोग हादसे का वीडियो बनाने लगे। गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दरोगा गौरव कुमार ने सूचना देकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीते दिनों आठ लोगों की जा चुकी है जान
नेशनल हाईवे पर वाहनों में आग लगने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। बीते दिनों नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा के पास डंफर से टकराने के बाद कार में आग लग गई थी। हादसे में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें