हीटर, गीजर, ब्लोअर के कारोबार में 25 फीसदी उछाल
ठिठुर रहे शहरवासी विद्युत उपकरणों के भरोसे ठंड से निजात पाने की जुगत में हैं। नतीजा, हीटर, गीजर, ब्लोअर के कारोबार में करीब 25 फीसदी उछाल दर्ज हो रहा है। कारोबारी दीपक भसीन के मुताबिक गैस गीजर की मांग ज्यादा है, क्योंकि इसमें बिजली की आवाजाही से कोई दिक्कत नहीं होती। कीमतें भी बजट में होने से यह लोगों को ज्यादा लुभा रहा है। 15 से 20 लीटर की क्षमता वाले गीजर की मांग बढ़ी है। ज्यादातर लोग कम वाट के गीजर खरीद रहे हैं।