फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर को सरकारी डॉक्टर बताकर कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ड्राइवर बेटे नदीम को सरकारी डॉक्टर बताकर स्वालेनगर के नजीर अहमद ने अपने रिश्तेदारों को फंसाकर उनकी बेटी से शादी करा दी। मामला खुलने पर पूरे परिवार के खिलाफ थाना किला में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

किला में स्वालेनगर निवासी शब्बू रजा का कहना है कि नजीर अहमद उनका दूर का रिश्तेदार है। नजीर ने अपने बेटे को सरकारी डॉक्टर बताकर शब्बू की बेटी फैमिना से शादी का प्रस्ताव रखा और घर आने का निमंत्रण दिया। इसके बाद वह लड़का देखने नजीर के घर पहुंचे तो वहां उसके बेटे नदीम, वसीम और तौफीक मौजूद थे। नदीम ने खुद को सरकारी डॉक्टर बताकर अपना परिचय पत्र और दस्तावेज दिखाए। इस पर उन्होंने शब्बू ने अपनी बेटी का निकाह नदीम से कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि नदीम सरकारी डॉक्टर नहीं है, बल्कि वह ड्राइवरी करता है। फर्जी दस्तावेज के जरिये आरोपियों ने उन्हें फंसाकर उनकी बेटी फैमिना से शादी कर उसका भविष्य अंधकार में डाल दिया है। किला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें