फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानचित्र समाधान दिवस : अंतिम दिन 17 मानचित्र पास

विज्ञापन
दस्तावेज देखते बीडीए के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बीडीए को मानचित्र समाधान दिवस से हुई 4.12 करोड़ की आय

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण के समाधान दिवस में शुक्रवार को अंतिम दिन 17 मानचित्र पास हुए। समाधान दिवस से प्राधिकरण को कुल 4.12 करोड़ रुपये की आय हुई।
विज्ञापन

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि अंतिम दिन 17 मानचित्र पास किए गए। कुछ मानचित्रों में कागजों की कमी थी, लिहाजा आवेदकों को कागज पूरे करने के लिए कहा गया। अधिकारियों से कहा गया है कि 72 घंटे के अंदर ही सभी कमियों को पूरा कर हर हाल में मानचित्र जारी कर दें। बताया, तीन दिनों में कुल 38 आवेदकों ने कार्यालय पहुंचकर मानचित्र पास होने में आ रही समस्याआें के संबंध में बात की। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कुछ मानचित्र पास करने में अन्य विभागों को आपत्तियां थी, ऐसे में उन विभागों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें