फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में सीएम योगी का सिर कलम करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, कहा था- महाकुंभ नहीं होने देंगे

Sat, 11 Jan 2025 09:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: सोशल मीडिया पर मेहनाज रजा नाम की आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट की गई, जिसमें महाकुंभ को लेकर धमकी दी गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी मेहनाज उर्फ फैज - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देने वाले मेहनाज रजा उर्फ फैज को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम चैलेंज करते हैं कि महाकुंभ नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ें। एक्स पर मामले की शिकायत के बाद प्रेमनगर थाना पुलिस ने 30 साल के मेहनाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शहर के प्रतिष्ठित स्कूल से पढ़ाई की है।

विज्ञापन

मेहनाज रजा नाम की आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर, महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी का सिर कलम करने की धमकी दी गई थी। आरोपी नेराम मंदिर को लेकर लिखा था कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इसे जिहादी मानसिकता बताते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी मेहनाज रजा को गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में दो आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, एडीजी और आईजी ने लगाए स्टार

आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदाय आमने-सामने
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव टिटौली में सोशल मीडिया पर एक समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। आरोपी युवक अपनी पोस्ट को किसी के द्वारा एडिट करने की बात कह रहा है। जांच जारी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें