युवती ने बताया कि एक दिन वह अपने घर में नहा रही थी, तभी गांव का सुहेल उसके घर में घुस आया। उसने अश्लील हरकतें की और वीडियो बना लिया। विरोध करने पर धमकी दी कि किसी को बताया तो तेरे पिता की हत्या कर दूंगा। पीड़िता इस कारण डर गई। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जब वह स्कूल जाती तो आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले जाता।
पीड़िता ने बताया कि सुहेल डरा धमकाकर दुष्कर्म करता था। पीड़िता उसके डर की वजह से किसी को बता नहीं पा रही थी। उसके पिता ने उसकी शादी के लिए जमीन बेचकर 10 लाख रूपये घर रखे थे। 30 दिसंबर 2023 की रात को वह घर में अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और उसके घर में रखे 10 लाख रुपये, जेवर लेकर उसे जबरन अपने साथ ले गया। कई जगह रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर नमाज और कलमा आदि पढ़वाया।
31 दिसंबर को उसके पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के परिवार की दो महिलाओं सोनी, महताब बेगम और दो पुरुष नाजिम और जाहुल को दिल्ली से गिरफ्तार कर 30 जनवरी को जेल भेजा। इसके बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ बरेली लाया। उसने युवती को धमकाया। बोला कि पुलिस के सामने उसके खिलाफ गवाही न दे।
शुक्रवार को पीड़ित युवती एसएसपी के समक्ष पेश हुई। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक मीरगंज को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के परिवार के चार अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है तथा आरोपी की भी तलाश की जा रही है। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जारही है।