फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गोली मारकर की आत्महत्या

Fri, 16 Feb 2024 09:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मढ़ीनाथ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। वह फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार रात कमरे में जाकर उन्होंने खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बृहस्पतिवार रात की है। गोली की आवाज सुनकर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो इंजीनियर का खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन


मढ़ीनाथ निवासी सेवानिवृत्त दरोगा प्रेम प्रकाश ने बदायूं रोड के पास तिरुपति विहार कॉलोनी में मकान बनवाया है। पूरा परिवार यही रहता है। उनका छोटा बेटा सोनू (30) सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। 

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे सोनू मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में थे, जबकि माता-पिता व छोटी बहन नीचे थे। इसी दौरान एकाएक गोली चलने की आवाज आई तो सभी लोग ऊपर कमरे की ओर भागे। वहां सोनू खून से लथपथ पड़े थे। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में मिला तमंचा 
सूचना पर पहुंचे करगैना चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र देशवाल ने कमरे में पड़े तमंचे व खोखे को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में पिता ने पुलिस को बताया कि सोनू दो साल से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। 

कीमो कराने के लिए एक-दो दिन में दिल्ली जाना था। परिवार वालों ने सोनू को काफी धैर्य बंधाकर रखा था कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। वह घर से ही किसी निजी कंपनी के लिए काम भी करते थे। एकाएक वह ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेंगे, परिवार में किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें