फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 'मैं सुमन के बिना नहीं जी सकता...', पत्नी की मौत के एक माह बाद पति ने दी जान

Sun, 11 Aug 2024 10:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के संजयनगर में शनिवार को एक शख्स ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी की भी एक महीने पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह अवसाद में आ गया और जान दे दी।  
विज्ञापन
मुरारीलाल यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के संजय नगर में पत्नी की मौत के महीनेभर बाद पति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने कई वीडियो बनाए और सुसाइड नोट भी लिखा। उसने वीडियो में कहा कि वह सुमन (पत्नी) के बिना नहीं रह सकता। बताया गया है कि पत्नी की मौत के बाद वह अवसाद में आ गया था। 

विज्ञापन

 
बारादरी थाना क्षेत्र में संजयनगर स्थित कबाड़ वाली गली निवासी मुरारीलाल यादव उर्फ छन्नू (42) ने शनिवार को शाम के वक्त फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने शव को उतरवाया। उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला। 

बरेली का सीरियल किलर: कत्ल कर निशानी के तौर पर बिंदी और ये सामान ले जाता था सनकी; इसलिए थी महिलाओं से नफरत
विज्ञापन


छन्नू के मोबाइल फोन में कई वीडियो मिले। इनमें से एक मरने से ठीक पहले बनाया गया था। इसमें छन्नू ने कहा कि मैं सुमन के बिना नहीं रह सकता। 22 साल में हम लोग कभी अकेले नहीं रहे तो अब कैसे रह सकता हूं। मुझे माफ कर देना, आप सभी लोग अपना ध्यान रखना। 

विज्ञापन

वीडियो में बताई अपनी आखिरी इच्छा 
वीडियो में मुरारीलाल ने कहा कि मेरे लॉकर में 10 हजार रुपये रखे हैं। उसे निकालकर मेरा अंतिम संस्कार कर देना। मेरी अंतिम इच्छा है कि सुमन और मेरी अस्थियों को एक साथ प्रवाहित किया जाए। 
पुलिस ने सुसाइड नोट पढ़ा तो इसमें इसी तरह की बातें लिखी थीं। साथ में भाई और भाभी पर परेशान करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मोबाइल फोन और सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। जांच में पता लगा कि मुरारीलाल की पत्नी सुमन की मौत पिछले महीने ही हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें