फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता हत्याकांड: दिन में घर के बाहर पहुंचा बुलडोजर, रात में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 02 Feb 2024 01:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Lakhimpur Kheri News: ऊचौलिया थाना क्षेत्र में 30 जनवरी की रात समाजवादी युवजन सभा के विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश यादव की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सपा नेता रमेश यादव की हत्या के मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को दिन में पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर बुलडोजर खड़ा करा दिया था। रात में मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस एक अन्य आरोपी नेत्रपाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


ऊचौलिया थाना क्षेत्र के गांव ढंढेल-मुस्तफाबाद निवासी समाजवादी युवजन सभा के विधानसभा उपाध्यक्ष रमेश यादव की मंगलवार रात करीब दो बजे लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। पड़ोसी गांव के हमलावरों ने उनके भतीजे शुभम पर भी हमला किया और मरा समझकर छोड़कर भाग गए थे। शुभम को गंभीर हालत में शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सपा नेता की हत्या: भाले से गोदकर मार डाला, फिर पड़ोसी को फोन कर कहा- रमेश को मार दिया है... लाश ले जाओ
विज्ञापन

 
मामले में गांव ढंढेल निवासी चार सगे भाई हरेंद्र, सत्येन्द्र, कमलेश और राजीव समेत 10 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी नेत्रपाल को हिरासत में लिया था। पुलिस ने आरोपियों के परिजनों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की। मुख्य आरोपी हरेंद्र यादव पर दबाव बनाने के लिए उसके घर के बाहर बुलडोजर खड़ा करवा दिया। रात में उचौलिया पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया।


 

विज्ञापन

मां बोली- आरोपियों के घर चलाया जाए बुलडोजर 
रमेश सिंह यादव चार भाइयों में मृतक सबसे छोटा था। रमेश की वर्ष 2016 में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बेटी छाया (6) और चार वर्षीय बेटा रूपेश है। रमेश की मौत से पत्नी रोहिणी का रो-रो कर बुरा हाल है। रमेश के एक भाई राजेश की बीते दिसंबर में कैंसर से मौत हो गई थी। 

रमेश की मां लक्ष्मी ने बिलखते हुए बताया कि उसके पति सोहन सिंह करीब 30 साल पहले घर से कहीं चले गए थे। उस समय रमेश करीब चार वर्ष का था। उन्होंने अकेले छोटे-छोटे बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया। मां ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें