फोन पर कॉल आने के बाद घर से निकले थे
विष्णुकांत की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि शनिवार की रात पति के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई थी। इसके बाद वह जरूरी काम बताकर बाइक लेकर घर से चले गए थे। पुलिस उनके मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल की जानकारी जुटा रही है।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर विष्णुकांत को खोजा रहा था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर जांच कर ग्रामीणों से पूछताछ की गई। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।