फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: असदुद्दीन ओवैसी पर बोले महंत राजू दास- आपके पूर्वज सनातनी थे, घर वापसी कर लें...अच्छा रहेगा

Mon, 27 Nov 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास सोमवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला। कहा कि वे घर वापसी कर लें, अच्छा रहेगा। राजू दास ने उत्तरकाशी की टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने जाने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू पर भी सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन
बरेली में महंत राजू दास व अन्य साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने असदुद्दीन ओवैसी पर बयान बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे होने के बावजूद असदुद्दीन ओवैसी दुर्भाग्यपूर्ण बयान देते हैं। वे सांसद हैं, फिर भी इतनी कट्टरता भरी हुई है। महंत ने कहा कि ओवैसी को अपनी मानसिकता ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इनके (ओवैसी) पूर्वज पहले कभी सनातनी थे, घर वापसी कर लें तो अच्छा रहेगा। महंत ने मदरसे की शिक्षा पद्धति में बदलाव करने की वकालत भी की।   

विज्ञापन


Trending Videos

महंत राजू दास सोमवार को बरेली में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। इससे पूर्व उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत की। उत्तरकाशी टनल हादसे पर राजू दास ने कहा कि ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि एक तरफ हम चांद पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इतने दिनों से मजदूर एक टनल में फंसे हुए हैं। उनको टनल से बाहर निकालने के लिए सरकार को और ठोस प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

राहुल-अखिलेश पर भी साधा निशाना 
प्रयागराज में इलेक्ट्रिक सिटी बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से हमला करने वाले लारेब हाशमी को लेकर महंत राजू दास ने कहा कि इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका, अखिलेश यादव ट्वीट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट रहने के जरूरत है। दूसरे संप्रदाय के लोगों की लगातार जनसंख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें