फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: घोड़े पर सवार होकर वोट देने पहुंचे 71 साल के महासिंह; तस्वीरों में देखें लोकतंत्र के रंग

Mon, 13 May 2024 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 7
घोड़े पर सवार महासिंह - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। सोमवार को सुबह सात बजे जिले के सभी 2890 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। कुछ बूथों पर ईवीएम में खराबी के कारण देरी हुई, बारिश ने भी खलल डाला, लेकिन मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला जवान दिखा। ब्लॉक बिजुआ के मझौरा बूथ पर वोट डालने 71 वर्षीय महासिंह घोड़े पर सवार होकर पहुंचे। घोड़े से वोट डालने पहुंचने पर वह आकर्षण का केंद्र बने रहे। महासिंह ग्राम पंचायत मझौरा के रहने वाले हैं। पोलिंग बूथ से उनका गांव तीन किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन

2 of 7
नाव से नदी पार कर मतदान करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
नाव से नदी पार कर मतदान करने पहुंचे 
तिकुनिया की ग्राम पंचायत सूरत नगर के मजरा गांव चौगुर्जी के मतदाताओं ने मतदान करने को लेकर बड़ा संदेश दिया। सड़क और पुल न होने के बावजूद गांव के लोग नदी पार कर मतदान करने पहुंचे। मजरा गांव चौगुर्जी का पोलिंग बूथ टांडा में है। दोनों गांव के बीच में नदी बहती है। इसके चलते ग्रामीण नाव से नदी पार कर पोलिंग बूथ पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

3 of 7
तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। दादी और मां के साथ दो बेटियां मतदान केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने वोट डालने के बाद लोगों से मतदान करने की अपील की। 

4 of 7
तीन पीढ़ियों ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के मैलानी में 71 वर्षीय नूर जहां (नाबीना) अपनी बेटी रज़िया और पोती सुब्रा का सहारा लेकर वोट डालने पहुंची। तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। 
विज्ञापन

5 of 7
स्याही का निशान दिखाते रामकुमार दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के गोला स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर 88 वर्षीय रामकुमार दीक्षित अपने पुत्र मुकेश दीक्षित के साथ मतदान करने पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
अहलाबाद बूथ संख्या पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की निघासन के अहलाबाद बूथ संख्या 61 में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। कतार में लगे मतदाता थक गए तो सुस्ताने के लिए बैठ गए। सभी अपनी बारी आने पर मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इनसे हैं लोकतंत्र की ताकत - फोटो : अमर उजाला
बिजुआ के पड़रिया तिलकापुर में बुजुर्ग महादेव सिंह को लेकर उनकी पत्नी कमला सिंह पोलिंग बूथ पहुंचीं। महादेव सिंह को चलने में दिक्कत है, इसलिए कमला ने उन्हें सहारा दिया। दंपती ने लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें