शहर में पुरुषों से तीन कदम पीछे रह गईं महिलाएं
जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार बरेली लोकसभा क्षेत्र में महिला मतदाता, पुरुषों से तीन फीसदी पीछे रह गईं। कुल 11,16,749 पड़े मतों में पुरुषों का प्रतिशत 59.41 और महिलाओं का 56.45 फीसदी रहा। वर्ष 2019 में पुरुषों का मत प्रतिशत 63.13 और महिलाओं का 58.21 रहा था। वर्ष 2014 में 58.79 महिलाओं और 63.13 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले थे।
बरेली में मतदान के आंकड़े
विधानसभा मतदान प्रतिशत (7 मई) अंतिम रिपोर्ट
बरेली शहर 50.05 50.40
कैंट 50.02 50.21
मीरगंज 63.11 63.27
भोजीपुरा 65.19 65.31
नवाबगंज 63.03 63.42
आंवला में मतदान के आंकड़े
विधानसभा मतदान प्रतिशत (7 मई) अंतिम रिपोर्ट
फरीदपुर 59.66 59.66
बिथरी चैनपुर 59.53 59.98
आंवला 58.59 58.72
शेखपुर 54.71 55.72
दातागंज 53.71 53.84
आंवला के विधानसभा वार आंकड़े
विधानसभा पुरुष महिलाएं
शेखूपुर 1,21,861 1,03,626
दातागंज 1,25,018 98,788
फरीदपुर 1,13,535 89,440
बिथरी 1,34,893 1,10,534
आंवला 1,01,793 87,190