परिचित ने देखा था दोनों बहनों का झगड़ा
एसपी नॉर्थ मुकेश मिश्रा के मुताबिक शाम को घर में आए परिचित ने पुलिस को बताया कि उसने दोनों बहनों में तकरार होते हुए देखा था। थोड़ी देर में ही वह चला गया था। चर्चा है कि परिजनों से शिकायत की चेतावनी मिलने पर पहले छोटी बहन ने फंदे से लटककर जान दे दी। बड़ी बहन ने उसे देखा होगा तो वह दूसरे कमरे में जाकर फंदे से लटक गई।
तभी घर लौटे परिजनों ने दोनों बेटियों को लटका देखा तो घबरा गए। उन्होंने बड़ी बेटी को फंदे से उतार लिया और शव उसी कमरे में रखा दिया, जिसमें छोटी बेटी लटकी थी। वे छोटी बेटी का शव भी उतारना चाहते थे कि तभी पड़ोस के लोग आ गए। कहा कि पुलिस की गैरमौजूदगी में शव उतारोगे तो फंस जाओगे। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
भाई बोला- बहनों के पीछे पड़ा था आकाश
दोनों बहनों के भाई ने बताया कि आरोपी आकाश उनकी बहनों को परेशान करता था। दूसरे लड़कों को भी साथ रखता था। इस बात पर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। पूरी घटना की सूत्रधार आकाश की भाभी हैं जो मोबाइल फोन देकर जाती थीं। दोनों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनों ने आत्महत्या ही की है। पुलिस को इसके प्रमाण मिल चुके हैं। परिवार घबराहट में सही जानकारी नहीं दे सका। आरोपी युवक से फोन पर बातचीत के प्रमाण मिले हैं। वह मुंबई से आ रहा है। उससे पूछताछ की जाएगी।