फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी: जानकारी न देने पर प्रवेश होंगे प्रतिबंधित

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विधि महाविद्यालयों के प्राचार्यों से बार काउंसिल ऑफ इंडिया से जारी प्रारूप के तहत जानकारी मांगी है। जो कॉलेज तय समय में जवाब नहीं देंगे, उनमें प्रवेश प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि नए सत्र के लिए एलएलबी त्रिवर्षीय, पंचवर्षीय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अबकी बार प्रवेश काउंसिल ऑफ इंडिया के नए नियम के तहत होने हैं। लिहाजा महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से प्राप्त स्वीकृत, अनुमोदन पत्र सात दिन में देने होंगे। इसमें स्वीकृत सीटों की संख्या, संबद्धता, कक्ष संचालन की अनुमति, महाविद्यालय के अनुमोदित प्राचार्य और शिक्षकों की जानकारी देनी होगी। विधि संकायाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने बताया कि एलएलबी में प्रवेश के लिए जल्द पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। ब्यूरो

28 तक होंगे आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन

बरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान समेत निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 28 अगस्त है। प्रधानाचार्य रामप्रकाश के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान एसबीआई और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पेमेंट गेटवे के जरिए कर सकते हैं। आवेदन से पहले ई-फार्म जरूर पढ़ें। सामान्य, पिछड़ा वर्ग के लिए शुल्क 250 और अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 150 रुपये निर्धारित है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें