फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने किया फर्जीवाड़ा: खतौनी की फर्जी नकल बनाकर बेच दी ग्रामसभा की 400 बीघा जमीन

Sat, 19 Aug 2023 04:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि एक लेखपाल ने फर्जीवाड़ा ग्रामसभा की 400 बीघा जमीन बेच दी। चकबंदी अधिकारी की जांच में लेखपाल का खेल उजागर हुआ, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
मीरगंज तहसील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज तहसील के गांव मोहम्मदपुर में ग्रामसभा की करीब 400 बीघा भूमि को खतौनी की फर्जी नकल बनाकर बेचने का आरोप लगा है। डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि पूर्व में हुई जांच में लेखपाल के खेल की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट दरकिनार कर अधिकारी लेखपाल को बचाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


मोहम्मदगंज के रविंद्र सिंह की ओर से सौंपे ज्ञापन में कहा है कि गांव में चकबंदी चल रही है। मोहम्मदगंज की खतौनी खाता संख्या 511 श्रेणी-2 असंक्रमणीय भूमिधर है। इसका गाटा संख्या 532/10 रकबा 0.354 हेक्टेयर दर्ज है। आरोप है कि चकबंदी लेखपाल ने तीन मार्च 2019 को नकल जारी कर खाते को श्रेणी-1 में दिखाते हुए गाटा संख्या 699/14 रकबा 3.605 हेक्टेयर बढ़ा दिया। संबंधित भूमि का विक्रय कर दाखिल खारिज भी करवा दिया। 

ये भी पढ़ेंबरेली में फिर बवाल: शीशगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर घेरा, पथराव; सीओ से धक्कामुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि भूमि ग्राम समाज श्रेणी-6 (2) रेत के नाम दर्ज है। पूर्व में हुई शिकायत की जांच चकबंदी अधिकारी तृतीय ने की थी। जांच रिपोर्ट में लेखपाल को दोषी माना था। अब तक कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि अधिकारी और चकबंदी लेखपाल ने कमेटी के सदस्यों से सांठगांठ कर ली है। लिहाजा, पूर्व में चकबंदी अधिकारी की ओर से हुई जांच रिपोर्ट को दबा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें