जांच टीम लखीमपुर खीरी से तिकुनिया के लिए रवाना हो चुकी है
- फोटो : अमर उजाला
तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दोबारा गठित की गई जांच टीम लखीमपुर खीरी पहुंच गई है। इसके बाद वह मुख्य घटनास्थल तिकुनिया के लिए रवाना हो गई है।
जांच टीम तिकुनिया में घटनास्थल का मुआयना कर जांच आगे बढ़ाएगी। इससे पहले टीम के सदस्य लखनऊ में एडीजी जोन एसएन साबत से मिल चुके हैं। जबकि पुरानी टीम को भंग कर दिया गया है।
तिकुनियां कांड की जांच कर रही टीम में सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राकेश कुमार जैन को जांच की निगरानी, निष्पक्षता और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिये नियुक्त किया था, साथ ही विशेष जांच टीम का पुनर्गठन कर तीन वरिष्ट आईपीएस अधिकारी एसबी शिरडकर, प्रितिंदर सिंह और पद्मजा चौहान को शामिल करने के आदेश दिये थे। इससे पहले जांच टीम के मुखिया डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल थे, जिनके नेतृत्व में जांच हो रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे भंग कर नई टीम पुनर्गठित किया था।