पंजाब कांग्रेस के प्रभारी नवजोत सिंह सिद्धू जो शुक्रवार देर शाम से भूख हड़ताल और मौन व्रत पर थे, उन्होंने शनिवार अपनी हड़ताल खत्म कर दी। सिद्धू शुक्रवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे और किसान परिवारों व मृतक पत्रकार के परिवार से मुलाकात की।
शुक्रवार को ही आशीष मिश्र को पुलिस की जांच में शामिल होना था लेकिन वह पूरे दिन नहीं पहुंचे। तब उनके घर पुलिस ने दोबारा जांच में शामिल होने के लिए घर के बाहर एक नया समन चिपकाया। आशीष के पूछताछ में नहीं पहुंचने के विरोध में ही नवजोत सिद्धू शुक्रवार शाम से मृतक पत्रकार के परिवार के घर पर भूख हड़ताल और मौन व्रत पर बैठ गए।
उनका कहना था कि जब तक केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र पुत्र आशीष जांच में शामिल नहीं होता तब तक उनकी भूख हड़ताल व मौन व्रत चलेगा। शनिवार को सुबह करीब 10.40 बजे जब आशीष क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे तो उसके बाद सिद्धू ने अपना अनशन तोड़ दिया।