तीन महीने में तीन गिरफ्तार
जिले की हर तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। हालात यह हैं कि तीन महीने के अंदर एंटीकरप्शन टीम ने तहसीलों से तीन रिश्वतखोरों को गिरफ्तार किया है। अमीन, कानूनगो और लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जा चुके हैं। अक्तूबर में टीम ने सदर तहसील से राजस्व अमीन रामजीशरण को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उन्होंने पंजाबपुरा निवासी याकूब खान को कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
कुछ दिन पहले मीरगंज तहसील में कानूनगो श्यामलाल ने तूदाबंदी के नाम पर सात हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को सदर तहसील में तैनात लेखपाल सीमा देवी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।