शिक्षक संगठनों ने उठाई थी मांग
शिक्षक संगठन ठंड और कोहरे के कारण स्कूलों में छुट्टियों की मांग कर रहे थे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन( यूटा) के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बीएसए को ज्ञापन सौंप कर स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की थी। अवकाश की घोषणा होने के बाद से शिक्षकों ने हर्ष जताया है
तीन डिग्री और लुढ़का पारा
बीते दो दिन से कोहरा हावी होने से शहरवासी धूप के लिए तरस रहे हैं। शुक्रवार को भी दिनभर कोहरा छाया रहा और ठिठुरन बरकरार रही। अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले तीन दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।