कारखाना के कार्मिक अधिकारी के व्यवहार पर भी सवाल
महिला कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को लेकर रेल कोच कारखाना के कार्मिक अधिकारी दयाशंकर प्रसाद पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों आदेश जारी कर अपने कक्ष में महिला कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। कारखाना की महिला कर्मचारियों में इसको लेकर भी रोष है।
आरपीएफ इज्जतनगर मंडल के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने बताया कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्ट प्रभारी को वहां से हटाकर कंट्रोल रूम से अटैच कर दिया है।