फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। ईंट भट्ठे की 12 फुट ऊंची दीवार शनिवार सुबह भरभराकर गिर गई। इस दौरान ईंटों की भराई कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से एक की मौत हो गई। चार अन्य को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया। शव ले जाते समय बेकाबू भीड़ ने पुलिस से धक्कामुक्की की। पथराव भी किया। पुलिस शव ले गई तो भीड़ ने हाईवे पर जाम लगाकर भट्ठा मालिकों पर आरोप लगाए। पुलिस ने समझाकर 15 मिनट बाद यातायात सुचारु कराया। हादसे के दौरान वहां मौजूद भट्ठा मालिक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


दिल्ली हाईवे के किनारे परौरा गांव में स्थित दुर्गा ब्रिक फील्ड पर शनिवार सुबह आठ बजे परौरा के ही बबलू (36), नल नगरिया निवासी इसरार (18), बलूपुरा निवासी नन्हे बाबू (35), धनेटा निवासी छोटेलाल (35) व राजीव (20) ईंटों की भराई कर रहे थे। अचानक भट्ठे की दीवार गिरने से पांचों मलबे में दब गए। आसपास काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और क्रेन मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
थोड़ी देर में सीओ मीरगंज, एसडीएम तृप्ति गुप्ता, बरेली से एनडीआरएफ की टीम, अग्निशमन दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने चार घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी मीरगंज भेजा। इनमें राजीव की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। दोपहर 12 बजे छोटेलाल को निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें