फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती दौड़ पूरी करने के लिए 30 सेकंड बढ़ा समय, मिलेंगे 6:15 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार इसमें दो अहम बदलाव किए गए हैं। पहला, योग्य अभ्यर्थी दो पदों पर एक साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं, दौड़ पूरी करने का वक्त 30 सेकंड बढ़ाया गया है। अब इसके लिए 6:15 मिनट मिलेंगे।
विज्ञापन

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु के मुताबिक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल तक होंगे। लिखित परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन joinindianarmy.nic.in पर अपलोड है। बरेली सेना भर्ती कार्यालय के तहत बरेली, बदायूं, हरदोई, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, संभल, श्रावस्ती, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर, बलरामपुर, बहराइच के अभ्यर्थी अग्निवीर जीडी, तकनीकी, क्लर्क, एसकेटी, ट्रेडमैन 10वीं, 8वीं पास श्रेणी में भर्ती होगी। अभ्यर्थी सिपाही नर्सिंग (तकनीकी), वेटेरनरी, सिपाही फार्मा, जरनल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
दो पदों के लिए आवेदन की स्थिति में सीईई में सफल होने पर अभ्यर्थी एक का ही फिजिकल फिटनेस टेस्ट दे सकेंगे। अंतिम चयन भर्ती रैली के समापन पर होगा। भर्ती संबंधी किसी भी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय बरेली में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें