फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती से 12 सौ यात्रियों को लेकर आज जंक्शन पहुंचेगी श्रमिक स्पेशल

विज्ञापन
Special Train - फोटो : File Photo
विज्ञापन

डीएम के निर्देश, कोई भगदड़ न मचे, एक बार में छह कोच ही खोले जाएं
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जंक्शन पर किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

बरेली। गुजरात में फंसे बरेली के लोगों को लेकर साबरमती से श्रमिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार को बरेली पहुंचेगी। जंक्शन पर आने वाले यात्रियों के लिए बेरिकेडिंग भी लगाई गई हैं। शाम को जंक्शन पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। देर रात तक जंक्शन पर व्यवस्था करने की तैयारियां चलतीं रही। अधिकारियों ने यात्रियों को ट्रेन से उतारने के लिए एक बार में छह कोच ही खोलने को कहा है। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन मथुरा जंक्शन होते हुए बरेली आएगी।
गुजरात के अनेक शहरों में फंसे 12 सौ लोगों को लेकर साबरमती-बरेली श्रमिक स्पेशल ट्रेन (00987) अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से रात करीब 11 बजे चलकर सुबह 11.45 बजे जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, कासगंज होते हुए बरेली पहुंचेगी। ट्रेन को बरेली आने में लगभग 12 घंटे लगेंगे। ट्रेन की वापसी मंगलवार को ही शाम करीब तीन बजे होगी। यह ट्रेन इन्हीं रास्तों से होते हुए बुधवार को सुबह 5.20 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन के आने की देर रात सूचना मिलने पर डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडे आदि अधिकारी जंक्शन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम नितीश कुमार ने कहा कि हर स्थिति में सामाजिक दूरी का पालन होना चाहिए। ट्रेन से आने वाले यात्रियों में किसी तरह की कोई भगदड़ न हो, इसके पर्याप्त इंतजाम किए जाए। एक बार में केवल छह कोच ही खोले जाएं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी करीब डेढ़ घंटे तक जंक्शन पर रुके।
विज्ञापन

एसएस सत्यवीर सिंह ने बताया कि गुजरात से आने वाली सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए छह डॉक्टरों की टीम लगाई जाएगी। प्रशासन ने पचास बसों को सरकुलेटिंग एरिया में लगाने के निर्देश दिए हैं। सभी बसें बेरिकेडिंग के सामने खड़ी होंगी, जिससे अफरातफरी की स्थिति न हो। पानी पीने के लिए नगर निगम ने दो टैंक भी रखवाए हैं। सुबह तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। श्रमिक स्पेशल ट्रेन बरेली में ही टर्मिनेट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें