फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः पांचवें दिन भी बड़े वाहनों के लिए बंद रहा पलिया-भीरा मार्ग

विज्ञापन
पलिया-भीरा रोड पर अतरिया के आगे रोड पर चल रहा बाढ़ का पानी।
विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा नदी की बाढ़ से प्रभावित पलिया-भीरा रोड पर पांचवें दिन भी बड़े वाहनों के आवागमन के लिए शुरू नहीं हो सका। अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे से प्रेमनगर की पुलिया तक रोड पर करीब दो फिट तक पानी तेज धार में बह रहा है। जिसके कारण रोड पर आवागमन नहीं शुरू हो सका है। वहीं निघासन रोड के रपटा पुल पर पानी कम होने के बाद आवागमन शुरू हो गया है। जिसके चलते भारी वाहन निघासन रोड पर होकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ रेलवे लाइन के पास रेलवे द्वारा लाइन किनारे पत्थर डालने का कार्य तेज कर दिया गया है। उधर, अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे व शारदा पुल के किनारे ग्रामीण अपना बसेरा बनाए हुए हैं। पांच दिन होने के बाद भी अभी तक गांवों से पानी कम नहीं हुआ है। जिसके कारण ग्रामीण रोड पर डेरा डाले हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें