फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के पत्रकारों की गिरफ्तारी की चल रही है जांच, जल्द न्याय होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी की जांच कराई जा रही है। इस मामले में जल्द न्याय होगा, दोषियों पर कार्रवाई भी होगी। ।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि बलिया का पूरा प्रकरण संज्ञान में है और उसकी जांच कराई जा रही है। जो निर्दोष हैं उन पर कार्रवाई नहीं होगी। बलिया में चल रहे अवैध खनन के सवाल पर कहा कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले में बलिया प्रशासन से जवाब लिया जाएगा। राजस्व का नुकसान किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
बिना नाम लिए शहजिल पर निशाना बोले- कब्जों पर कार्रवाई जारी रहेगी
बरेली। डिप्टी सीएम ने आईएमए हाल में अपने भाषण के दौरान ने बगैर नाम लिए सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुंडों, माफियाओं और अपराधियों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। सरकार उन पर कार्रवाई कर रही है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। फिर भी सारे अवैध कब्जों पर कार्रवाई होगी। बोले, हम सरकार में है तो कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। बाबा साहब का संविधान भी यही कहता है, हम उसी के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही यूपी में ऐसा वातावरण तैयार किया गया कि जैसे सपा सत्ता में आ रही है लेकिन हम फिर सरकार में आए। हां, झूठा वातावरण बनाने से उन्हाेंने कुछ सीटें जरूर पहले से अधिक ले ली। उन्होंने कहा कि सपा शासन का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने से पहले बरेली के उनके एक मित्र डॉक्टर ने कहा कि उन्हाेंने अपनी बेटी का कोचिंग से नाम कटवा लिया है। कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि सपा की सरकार आ रही है, उसकी सरकार में 2012 से 2017 तक यहां अराजकता का माहौल सभी ने देखा है। सरकार भाजपा की आई तो वह बेटी अब बेखौफ होकर कोचिंग जा रही है।
भोलेनाथ की बड़ी प्रतिमा लगवाने की मांग
भाजपा आईटी सेल के महानगर संयोजक विशाल गुप्ता और बंटी ठाकुर ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन देकर बरेली के किसी चौराहे पर बड़ी और भव्य भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बरेली को नाथ नगरी कहा जाता है। हजारों कांवड़िए आते हैं, ऐसे में यहां प्रतिमा की स्थापना की मांग जनमानस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें