फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलानी मियां और हामिद मियां का हुआ कुल

विज्ञापन
इस्लामिया ग्राउंड उर्स स्थल पर परचम कुशाई की रस्म अदा करते लोग।
विज्ञापन

दरगाह ताजुश्शरिया पर भी मनाया गया उर्स-ए-रजवी

बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का 103वां उर्स-ए-रजवी काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में मनाया जा रहा है। पहले रोज शनिवार को हजरत जिलानी मियां और हजरत हामिद मियां के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

उर्स का आगाज जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की सदारत और जमात के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की देखरेख में हुआ। तकरीब की शुरूआत सुबह कुरान ख्वानी से हुई। इसके बाद नातो मनकबत की महफिल सजाई गई। इस बीच सुबह 7:10 बजे हजरत इब्राहिम रजा खां (जिलानी मियां) के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसके बाद दरगाह पर चादर और गुलपोशी का सिलसिला रहा। शाम को मीलाद शरीफ की महफिल सजी।
मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत मौलाना शम्स रजा ने तिलावते कलाम से की। नातख्वा सैयद कैफी अली ने नातो मनकबत का नजराना पेश किया। उलमा इकराम ने जिलानी मियां और हामिद मियां की जिंदगी और उनकी दीनी खिदमात पर रोशनी डाली। रात 10:35 बजे हुज्जतुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फातेहा कारी काजिम रजा और शिजरा मुफ्ती अफजाल रजवी ने पढ़ा। आखिर में मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारूकी ने मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की। कार्यक्रम का ऑडियो प्रसारण आईटी सेल के प्रभारी अतीक अहमद हश्मती ने किया। इस दौरान हुस्साम मियां, हुम्मान मियां, मुफ्ती आशिक हुसैन, बुरहान मियां, मंसूर मियां, मौलाना सैयद अजीमुद्दीन अजहरी, कोर कमेटी के डॉ. मेहंदी हसन, शमीम अहमद, समरान खान, मोईन खान, हाफिज इकराम रजा, अब्दुल्ला रजा खान आदि मौजूद रहे।

आज के कार्यक्रम

जमात रजा मुस्तफा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि दरगाह ताजुश्शरिया और मदरसा जामियतुर रजा में सुबह छह बजे कुरान ख्वानी के बाद नातो मनकबत की महफिल होगी। शाम को हुजूर ताजुश्शरिया का कुल 7:14 बजे होगा। मुख्य कार्यक्रम रात नौ बजे होगा। देर रात 1:40 बजे मुफ्ती आजम हिंद का कुल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें