फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा में फाटक का लॉक खराब होने से लगा जाम

विज्ञापन
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ लॉक, ट्रेनों को कॉशन देकर क्रॉसिंग से गुजारा
विज्ञापन

शाम छह बजे लगा जाम आधी रात बाद भी नहीं खुल सका

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद कार हुलासनगर रेलवे क्रॉसिंग पर लगे लॉक पर चढ़ गई, जिससे फाटक की लॉक क्षतिग्रस्त हो गया। लॉक ना लगने के कारण ट्रेनों को कॉशन देकर कम स्पीड से निकाला गया। इस वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जोकि आधी रात बाद भी नहीं खुल सका।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे हुलासनगरा क्रासिंग पर हल्का जाम लगा हुआ था। तभी जल्दी निकलने की होड़ में एक ट्रक चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के फाटक पर लगे लॉक पर चढ़ गई और लॉक क्षतिग्रस्त हो गया। लॉक के क्षतिग्रस्त होने से फाटक बंद होने में दिक्कत आने लगी। इस कारण करीब आधा घंटे तक कुछ ट्रेनों को हुलासनगरा क्रॉसिंग और बिलपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे कर्मचारियों और आरपीएफ ने करीब पाने घंटे बाद बमुश्किल फाटक को बंद कराकर ट्रेनों को निकाला। इसके बाद जैसे ही फाटक खुला जल्दी निकलने की होड़ में एक कार और रेलवे विभाग की एक गाड़ी का ड्राइवर आपस में भिड़ गए। कार फतेहगंज पूर्वी के एक व्यापारी की थी। व्यापारी और रेलकर्मी पुलिस वालों के सामने ही हाईवे पर गाली गलौज करने लगे। किसी तरह पुलिस ने दोनों को शांत कराकर मामला रफादफा किया। इतने में हाईवे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो देर रात तक हाईवे पर लगा रहा। मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी पुलिस जाम खुलवाने में लगी रही। पुलिस ने आधी रात बाद जाम से निजात मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें