फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग : दिनभर राहत... शाम को फिर जाम बना आफत

विज्ञापन
रक्षाबंधन के दिन भी हाईवे पर लगा लंबा जाम घर पहुंचने की जल्दी में फंस गए छोटे वाहन। - फोटो : BAREILLY
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर जाम का केंद्र बिंदु बन चुकी हुलासनगरा क्रॉसिंग पर रविवार को रक्षाबंधन पर दिन में पुलिस फोर्स तैनात रहने की वजह से जाम नहीं लगा, लेकिन शाम को जैसी ही लगातार कई ट्रेनें गुजारने के लिए देर तक फाटक बंद रहने से जाम लग गया, जोकि कुछ ही देर में फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर और दूसरी तरफ कटरा तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी की वजह से हालात ज्यादा बेकाबू नहीं हुए और एक घंटे बाद ही स्थिति सामान्य होने लगी।
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शनिवार शाम से ही भीषण जाम लगना शुरू हो गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि रविवार को रक्षाबंधन पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर हालात और विकराल हो सकते हैं, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से पूरे दिन ट्रैफिक सामान्य रूप से गुजरता रहा। शाम करीब साढ़े पांच बजे एक के बाद एक कई ट्रेनों को गुजारने के लिए देर तक फाटक बंद रहने से क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग गया। फाटक खुला तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में छोटे वाहन चालकों ने अपने वाहन आड़े तिरछे फंसा दिए, जिससे जाम फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर और दूसरी तरफ कटरा तक पहुंच गया। करीब एक घंटे से ज्यादा लोग जाम से जूझते रहे। बाद में पुलिस ने वाहनों को एक साइड कराकर जाम खुलवाया। हालांकि देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने आधी रात बाद ही हाईवे पर हालात सामान्य होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें