फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसले की जीत: दोनों पैर और एक हाथ गंवाने वाली इंटर की छात्रा प्रथम श्रेणी में पास; पढ़ें संघर्ष की दास्तां

Sat, 20 Apr 2024 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सीबीगंज (बरेली)

सार

हाथ-पैर से दिव्यांगता के बावजूद छात्रा ने इंटर की विज्ञान वर्ग से परीक्षा दी। परीक्षा 63.6 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण कर अभिभावकों का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हौसले बुलंद और इरादा पक्का हो तो मंजिल मिल ही जाती है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों द्वारा ट्रेन के आगे फेंक देने पर अपने दोनों पैर, एक हाथ गवां देने वाली इंटर की एक छात्रा ने भी कर दिखाया।

विज्ञापन


हाथ-पैर से दिव्यांगता के बावजूद इंटर की विज्ञान वर्ग से परीक्षा दी। परीक्षा 63.6 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण कर अभिभावकों का मान बढ़ाया है। बता दें कि बीते वर्ष अक्तूबर में सीबीगंज से कोचिंग पढ़कर घर जा रही एक छात्रा को रास्ते में रोक कर शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध पर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया था। छात्रा के दोनों पैर, एक हाथ कट गया था। पर छात्रा ने हार नहीं मानी। जख्म सही होने पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुट गई। परीक्षा दी और प्रथम श्रेणी में परीक्षा भी पास कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें