फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: घूसखोरी में पकड़ा गया दरोगा... भड़के इंस्पेक्टर, कहा- पत्रकार और एंटी करप्शन मेरा क्या कर लेंगे

Mon, 17 Jun 2024 02:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के शीशगढ़ थाने की बंजरिया पुलिस चौकी के इंचार्ज की गिरफ्तारी के बाद थाने के इंस्पेक्टर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों और एंटी करप्शन के लोगों को अपशब्द कहे। इंस्पेक्टर ने कहा कि पत्रकार और एंटी करप्शन वाले मेरा क्या कर लेंगे।  
विज्ञापन
शीशगढ़ कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ थाने के दरोगा जितेंद्र कुमार को एंटी करप्शन टीम ने हाल ही में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरोगा को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार का बेहद खास बताया जा रहा है। इससे इंस्पेक्टर और बौखला गए हैं। सोमवार को थाना प्रभारी की दो ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हुई हैं। इनमें से एक में वह उस किसान को धमका रहे हैं जिसने अपने खेत से मिट्टी चोरी की रिपोर्ट कराई थी। इसमें तहरीर में ईट भट्ठा मालिक का नाम दिया गया था लेकिन एफआईआर में नाम गायब था। किसान ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। 

विज्ञापन


किसी ने उसकी शिकायत एक्स पर पोस्ट कर दी कि इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपये लेकर भट्ठा मालिक का नाम निकाल दिया है। इस पर भड़के इंस्पेक्टर किसान से कह रहे हैं कि पत्रकार मेरा कुछ नहीं कर पाएंगे। पत्रकारों को अपशब्द कहे। 

वहीं दूसरी रिकार्डिंग में खनन का ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ने को लेकर एक प्रधान इंस्पेक्टर से अनुरोध कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि खनन की अनुमति है। यहां भी इंस्पेक्टर वाहन का फोटो खींचने वाले पत्रकारों को लेकर गालीगलौज कर रहे हैं। कह रहे हैं कि दरोगा जितेंद्र मेरा खास बताया जा रहा है लेकिन मैं लगातार अधिकारियों से कह रहा था कि इसे हटा दो, यह मेरे कब्जे में नहीं है। अधिकारियों ने मेरी सुनी होती तो ये नौबत नहीं आती।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ था दरोगा 
शीशगढ़ थाने की बंजरिया पुलिस चौकी के इंचार्ज जितेंद्र सिंह को शनिवार को एंटी करप्शन की टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। चौकी इंचार्ज के कमरे की जब तलाशी ली गई तो वहां रखे बैग में 1.06 लाख रुपये भी मिले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रुपये फॉलोअर के मकान बनवाने के लिए इकट्ठे किए गए हैं। हालांकि इसका कोई सुबूत नहीं मिला। माना जा रहा है कि ये रुपये भी उगाही के हैं। जांच यह भी की जा रही है कि चौकी इंचार्ज के पास यह रुपये कहां से आए? किससे लिए गए हैं? साफ है कि चौकी इंचार्ज ने और भी लोगों से वसूली की है। 

इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। मामले में शीशगढ़ इंस्पेक्टर से लेकर चौकी पुलिस पर तैनात स्टाफ तक निशाने पर है। बताया जा रहा है कि चौकी पुलिस इस कदर बेलगाम थी कि पुलिस कर्मी वर्दी तक नहीं पहनते थे। विभागीय जांच में चौकी पुलिस के साथ ही शीशगढ़ थाना प्रभारी भी जांच के लपेटे में आ गए हैं। वहीं शनिवार शाम को चौकी इंचार्ज के खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। साथ ही एसएसपी ने उन्हें निलंबित भी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें