प्रधानाध्यापक से नोकझोंक
इसकी जानकारी जब अभिभावकों को हुई तो उन्होंने बच्चों को भोजन फेंकने से रोक दिया। कई अन्य बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। उनकी प्रधानाध्यापक से नोकझोंक भी हुई। अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने भोजन की जांच की तो उसमें सूड़ियां दिखीं। अभिभावकों ने उनसे प्रधानाध्यापक के व्यवहार की शिकायत की है।
150 बच्चे हैं, कितना ध्यान रखें
हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानाध्यापक कहते दिख रहे हैं कि विद्यालय में 150 बच्चे पंजीकृत हैं, कितना ध्यान रखा जाए? खाने में सूड़ियां नीचे बैठ गईं। ऊपर की सब्जी परोसने के बाद सूड़ियां नजर आईं। मैं किसी से रिश्वत नहीं लेता हूं। आप लोग नहीं जानते, कहां क्या जाता है?
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट मिली है। इसकी विस्तृत जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।