हो सकती है निलंबन की संस्तुति
आरोपी दरोगा अभय मिश्रा नारकोटिक्स सेल में तैनात है। उस पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। अधिकारियों ने मामले की जानकारी चुनाव आयोग को पत्र भेजकर दी है। साथ ही दरोगा को निलंबित करने की संस्तुति मांगी है। देर शाम तक चुनाव आयोग की ओर से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद दरोगा को निलंबित किया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी दरोगा को हिरासत में ले लिया है।
मेडिकल में नशे की हुई पुष्टि
दरोगा को बचाने के लिए कोतवाली पुलिस ने पूरा प्रयास किया लेकिन सदर विधायक की जिद के आगे पुलिस की एक न चली। परिजन लगातार दरोगा के नशे में होने की बात कह रहे थे जबकि पुलिस मेडिकल न कराने की बात कह रही थी। दबाव ज्यादा पड़ने पर कोतवाली पुलिस ने दरोगा को मेडिकल कराने के लिए ओयल जिला अस्पताल भेजा, जहां पर डाक्टरों की जांच आरोपी दरोगा के नशे में होने की पुष्टि हुई। इधर पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद महिला के शरीर में नौ जगहों पर चोटों के निशान मिले हैं।
एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि विधायक के धरने पर बैठने की खबर के बाद मौके पर गया था। विधायक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।