फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के गिरने की आशंका में दिनभर खंगाला नाला

विज्ञापन
नाले में देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बानखाना के नाले में जेसीबी लगाकर दिनभर होती रही खोज
विज्ञापन

बरेली। ठिरिया निजावत खां के अनवर खान 18 अक्तूबर को बरेली शहर में बानखाना के पास दवा लेने आए थे। इसके बाद से घर नहीं पहुंचे हैं। आशंका है कि उस दिन तेज बारिश में नाला उफान पर था। हो सकता है वह उसमें गिर गए हों। इसी आशंका के चलते बुधवार को दिनभर उनकी खोजबीन होती रही।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद शमीम अहमद ने बताया कि 18 अक्तूबर को अनवर खान बानखाना की तरफ ही दवाई लेने आए थे। उस समय बारिश तेज थी और नाला उफनकर सड़क तक आ गया था। नाला भी गहरा है। यहां कुछ लोगों ने बारिश के दौरान एक बुजुर्ग को काले छाते के साथ नाले के किनारे देखा भी था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि वह नाले में गिर गए हाें। लिहाजा बुधवार को पूरे दिन जेसीबी से नाले में उनकी तलाश की गई। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया, परिवार के लोग आए थे तो निगम की जेसीबी और टीम को बुजुर्ग की तलाश के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें