फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी शुरू

विज्ञापन
आईएमए - फोटो : demo photo
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने चिकित्सकों से मांगा समर्थन

बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निर्वाचन की तैयारियों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को तीन चिकित्सकों ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी करते हुए चिकित्सकों का समर्थन हासिल करने में जुट गए हैं। फिलहाल वर्चुअल तरीके से ही प्रचार किया जा रहा है। नामांकन के बाद सभी दावेदार सामने आएंगे।
विज्ञापन

आईएमए की ओर से जारी चुनाव के शेड्यूल के अनुसार तीन सितंबर से आठ सितंबर तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव आदि पदों के लिए नामांकन होंगे। इसके बाद 16 सितंबर तक नामांकन वापसी होगी। 19 सितंबर को जिन पदों के लिए निर्धारित संख्या से ज्यादा आवेदन होंगे, उनपर मतदान होगा। फिर मतगणना होगी। एक अक्तूबर से पूर्व निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें