कॉलोनी में लगे हैं प्री पेड मीटर
शिकायत के मुताबिक, कॉलोनीवासियों के घरों में प्री-पेड मीटर लगे हैं। इसका मेंटेनेंस शुल्क प्रतिमाह लिया जाता है। मेंटेनेंस शुल्क मिलाकर यहां बिजली औद्योगिक दर से भी महंगी पड़ती है। शुल्क नहीं देने पर बिजली बंद कर दी जाती है।
बिल्डर बोले- मैं तो यहां किरायेदार हूं...
बीडीए से स्वीकृत पार्क एवेन्यू कॉलोनी के शिकायतकर्ताओं ने जिस बिल्डर पर आरोप लगाया है, वह खुद को किरायेदार बता रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बिल्डर आशीष गुप्ता ही हैं और उनके साथ एक अन्य पार्टनर भी इसमें शामिल हैं। वह बचने के लिए यह बात कह रहे हैं।
कॉलोनी में समस्याओं का अंबार
कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। यह न तो ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में है, न ही निगम के। अवैध कॉलोनी ने अब जलनिकासी बंद कर दी है। - संजीव कुमार
समस्या का समाधान कॉलोनाइजर कर सकते हैं, लेकिन उन्हीं की मिलीभगत से अवैध कॉलोनी का निर्माण हुआ है। स्वीकृत कॉलोनी के लोग परेशान हैं। - अतुल माथुर
कॉलोनी के नाम पर हमे ठगा गया है। बीडीए से स्वीकृत होने की वजह से यहां भूखंड लिया था, पर अब रहना दूभर हो गया है। - शैलेश चंद्र वर्मा
अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। इसमें कॉलोनाइजर भी मिला हुआ है। उसने पल्ला झाड़ लिया और कॉलोनी से ही रास्ता भी दे दिया। यह गलत है। - जितेंद्र कुमार
बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलोनी अवैध है तो बीडीए कार्रवाई करेगा। नागरिक सुविधाएं बिल्डर और आरडब्ल्यूए ही देंगे। अगर वादे के अनुरूप सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं तो यूपी रेरा में शिकायत कर सकते हैं।